गोरखपुर सोनौली राजमार्ग के फरेंदा बाईपास पर बुधवार को दिन में 11 बजें के समीप दो युवक डंफर की चपेट में आ गए, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।