निचलौल थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाडीह निवासी प्रकाश भारती (29) ने मामूली बात से नाराज होकर फंदे से झूल जान देने की कोशिश की। गनीमत रहा कि युवक की करतूत पर पड़ोसियों की तत्काल नजर पड़ गई। उसके बाद पड़ोसियों ने आनन फानन में युवक के शव को फंदे से नीचे उतार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।