फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने रेल मंत्रालय सदस्य को सौंपा ज्ञापन, रखी मांग

रोहित सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 04:06 PM IST

आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा से स्टेशन के पीछे सात दशकों से दुकानें चला रहे व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी व्यथा सुनाई। दुकानदारों ने बताया कि आजादी के समय से रेलवे से लाइसेंस लेकर दुकानें चल रही थीं, लेकिन अब हटाए जाने से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, शादी-विवाह आदि बाधित हो गए हैं। वे भूखों मरने और बेरोजगार होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। ध्रुव वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, मुरली मनोहर मिश्र, सोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल, अमित अग्रहरी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें