सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार कस्बे में शनिवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला काटकर मोबाइल फोन, एसेसरीज एवं दुकान में रखा नकद उड़ा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने चोरी के खुलासे की मांग की।