सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के पदाधिकारियों ने चिट फंड कंपनियों में निवेशकों के भुगतान को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि जबतक बर्डस एक्ट लागू करा कर निवेशकों का पैसा भुगतान नहीं होगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।