सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब और जुए की लत से परेशान एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।