चेहरी स्थित आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न विषयों पर आयोजित सत्रों और राजनीतिक-वैचारिक चर्चाओं के साथ हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने देश के समक्ष चुनौतियां और नैरेटिव विषय पर विचार रखे।