फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां हुई सख्त, बरती जा रही विशेष सतर्कता

रोहित सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 03:56 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। जनपद में भी भारत-नेपाल की खुली सीमा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में जिले की सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल संयुक्त गश्त, पैदल मार्च, ड्रोन से निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी निचलौल और अन्य उच्चाधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे सोनौली, बरगदवा, ठूठीबारी, परसामलिक, नौतनवा आदि में भ्रमण किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें