जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में दलालों की सक्रियता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दलालों की ओर से मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों आटो से भेजने का दावा किया जा रहा है। मामले की गंभीरता से सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने संज्ञान लिया और जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी।