सिसवा बाजार कस्बे के कोठीभार स्थित एक नीजी अस्पताल मे बृहस्पतिवार की रात एक प्रसूता का ऑपरेशन द्वारा प्रसव कराने के उपरांत अत्यधिक रक्त श्राव के कारण मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों अस्पताल के सामने जम कर हंगामा किया और आधे घंटे तक सड़क जाम रखा। एसडीएम व अपर जिला चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंच कर हॉस्पिटल को सील कर दिया।