नगर पालिका परिषद महराजगंज के शिव नगर वार्ड में स्थित शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। आयोजक समिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालु जब पूजा करने मंदिर में पहुंचे तो वहां आर्केस्ट्रा हो रहा था। मंदिर परिसर में भोजपुरी गानों पर नर्तकी ठुमका लगाती रही। इसकी सूचना किसी ने नगर चौकी को दी। मौके पर पहुंचे नगर चौकी इंचार्ज विजय कुमार दुबे अपने टीम के साथ पहुंचे और आर्केस्ट्रा को बंद कराते हुए डीजे को सीज कर दिया।