पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल की है। भिटौली पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में छह शातिर जालसाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी और ठगी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।