महराजगंज। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक थाना पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह और थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।