जिले में विकास को जल्द रफ्तार मिलने की उम्मीद है। बड़ी परियोजनाओं पर कार्य शुरू कराने की प्रशासन ने पहल की है। परियोजनाओं के लिए जहां स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं, वही सर्वे कराने कराया जा रहा है। जमीन उपलब्ध होने पर राजकीय इंटर कॉलेज, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, केंद्रीय विद्यालय के साथ क्रिटिकल केयर ब्लॉक आदि का निर्माण शुरू कराया जाएगा। जल्द ही इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।