पुलिस अधीक्षक सोमेन मीना के नेतृत्व में घुघली थाना, एसओजी व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम करौता में हुई सोने-चाँदी व नकदी की चोरी का खुलासा हुआ। मुखबिर सूचना पर गोपाला नहर पुलिया से कुख्यात अपराधी उमेश साहनी (30) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 82 ग्राम सोना, 600 ग्राम चाँदी (कुल कीमत करीब 10 लाख), 22,500 रुपये नकद व चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। उमेश के खिलाफ चोरी, लूट, अपहरण प्रयास समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने टीम की सराहना की।