सक्सेना चौक पर सड़क सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम चला कर जागरूक किया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट के प्रयोग के बारे में बताया गया।