फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में मिले कुशाण कालीन सिक्के, कुल 36 किलोग्राम का वजन

रोहित सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 06:28 PM IST

नौतनवा तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक प्राचीन ग्राम बनरसिहा कला के बौद्ध स्तूप देवदह के चार दीवारी निर्माण के लिए नीव की खुदाई के दौरान श्रमिकों को एक घड़े में कुशाण कालीन सिक्के मिले हैं। मिट्टी के घड़े सहित तांबे के सिक्के का कुल वजन 36 किलोग्राम बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुरातत्व विभाग के द्वारा कुशाण कालीन तांबे के सिक्कों को कब्जे में लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। बनरसिहा कला की 88.8 एकड़ की भूमि को पुरातत्व विभाग ने संरक्षित किया है और यहां विभाग ने बीते वर्ष दो चरण में उत्खनन भी कराया था अब तक के उत्खनन में कुशाण कालीन साक्ष्य भी मिले हैं और यह संभावना भी जताई जा रही है यह बुद्ध का ननिहाल देवदह है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें