निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से लगे गांव बहुआर कला में सरकारी सस्ते गले की दुकान का चयन होना था। अनुसूचित जाति समूह की महिलाओं में चयन होना था। लेकिन काफी शोर शराबा होने की वजह से कोटे का चयन निरस्त कर दिया गया। ग्राम सचिव अब्दुल्ला अंसारी एडीओ एजी जगत नारायण ने बताया कि बाद में कोटे का चयन किया जाएगा।