भारत नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए जवाहर लाल नेहरु स्मारक पी.जी. कॉलेज, महराजगंज में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव को 11 फरवरी को होगा। महोत्सव में मुंबई की लोकप्रिय गायिका अनुपमा राग अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगी। इसके अतिरिक्त महोत्सव के प्रमुख आकर्षण भारत-नेपाल लोकप्रिय गायन की प्रस्तुति, भारत-नेपाल के लोक नृत्यों की प्रस्तुति, सांस्कृतिक चित्र प्रदर्शनी और भारत-नेपाल सांस्कृतिक परिधान शो का आयोजन है।