सिसवा कस्बे के वार्ड 24 में नवसृजित शराब की भट्ठी को हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह वार्डवासी धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना है कि यह भट्ठी रिहायसी इलाके में होने के साथ साथ अस्पताल, स्कूल व मंदिर के नजदीक है, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के समाजसेवी राजन विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसे अन्य जगह पर हटाने की मांग की।