गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहां चौकी के पास एक यात्री बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक सहित तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संपतिहां चौकी की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से यह हादसा हुआ।