सदर सीएचसी पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में परिवार नियोजन के संसाधनों और उनके उपयोग के बारे में लाभार्थियों को जागरूक किया गया। स्टाफ नर्स बबीता और सुनीता श्रीवास्तव ने परिवार नियोजन की जानकारी दी। दोपहर एक बजे तक तीन लाभार्थियों को अंतर इंजेक्शन, दो को छाया और कंडोम प्रदान किए गए। पुरुष व महिला नसबंदी पर भी चर्चा हुई। अधीक्षक ने निरीक्षण किया। मौके पर डॉ. वसीम, सूर्य प्रताप सिंह (बीपीएम), आशुतोष त्रिपाठी (फार्मासिस्ट), ज्योति, गायत्री आदि उपस्थित रहे।