फरेंदा-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्पीड राडार गन का उपयोग कर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों की पहचान की गई। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सड़क पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।