बस स्टेशन परिसर के सामने एक मासूम बच्ची रस्सी पर चलकर करतब दिखाती नजर आई। पढ़ने-लिखने की उम्र में यह बच्ची पेट की भूख मिटाने के लिए संघर्ष कर रही थी। बच्ची के हैरतअंगेज करतब ने आसपास के लोगों को चकित कर दिया। कुछ ने उसे रोटी के लिए पैसे दिए, जबकि कुछ लोग उसकी हालत पर ध्यान दिए बिना वहां से चले गए।