बुधवार को आजमगढ़ डीएम के विरोध में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आजमगढ़ में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के साथ जिलाधिकारी ने बदसुलूकी की,साथ ही मारपीट भी की।