देवरिया सदर रेलवे स्टेशन गेट पर ट्रेनों से उतरने वाली सवारी के इंतजार में दर्जनों ई-रिक्शा व टेंपो चालक खड़े रहते है। जैसे ही कोई ट्रेन आती है रिक्शा लेकर अंदर पहुंच जाते है। शुक्रवार को ट्रेन आने पर ई-रिक्शा चालक गेट के अंदर वाहन खड़ी कर सवारी भरने लगे। सवारी बैठाने को ले दो ई-रिक्शा चालक आपस में कहासुनी कर बैठे। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे को मारकर घायल कर दिया।