जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत बजहा उर्फ अहिरौली में चौपाल में आयोजित स्वास्थ्य कैंप का अवलोकन किया। कैंप में लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री और एसआईआर के कामों को भी देखा। उन्होंने बीएलओ सुनीता कुशवाहा, सुधा कुशवाहा और रीता देवी से बात की और निर्देशित किया कि गणना प्रपत्र वितरण और जमा कराने का कार्य प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करें।