फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ ने लिया जायजा

रोहित सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 04:06 PM IST

पीएचसी रामहौली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण करने डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह पहुंचे। उनके साथ बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर डॉ. मदनलाल चौरसिया मरीजों का इलाज कर रहे थे, जबकि होम्योपैथ डॉ. रत्नेश कुमार भी ड्यूटी पर तैनात होकर मरीजों की सेवा में जुटे थे। दोपहर 1 बजे तक 36 मरीजों का परीक्षण हो चुका था। मेले में रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध थे और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक थी। एएनएम विजयालक्ष्मी ब्लड प्रेशर जांच रही थीं, वहीं लैब टेक्नीशियन श्रृति मरीजों के ब्लड टेस्ट कर रही थीं। मेला सुचारु रूप से चल रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें