सक्सेना चौराहे पर हिंदू संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंबरीश शर्मा उर्फ गोलू के नेतृत्व में मृतक 12 वर्षीय हिमांशु के परिवार के साथ मिलकर मसाल जुलूस निकाला। हिंदू संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि नाबालिक हिमांशु के हथियारों को फांसी की सजा तथा उनके घर की कुर्की कर घर को जप्त किया जाए उन्होंने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से मांग की है कि फास्ट्रेक कोर्ट में मामले को लाकर जल्द से जल्द दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जाए ताकि आने वाले समय में इस तरह का करतूत करने के लिए कोई साहस न करें इस मौके पर हिंदू संघर्ष मोर्चा के आकाश गौड़,पनियरा खंड अध्यक्ष, अभिषेक लोहार, अजय यादव, हरिंदर चौहान, जगन्नाथ वर्मा, सतीश वर्मा, शिवम शर्मा उपस्थित रहे।