हरपुर महंथ कुर्मी टोला के पास नहर में उतराता शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। थाना क्षेत्र के विशनपुर गबडुआ निवासी दिलीप कन्नौजिया शनिवार रात खेत में सिंचाई गए थे। रविवार सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश करना शुरू किए, तभी परिजनों को सूचना मिली की हरपुर महंथ कुर्मी टोला के पास नहर में एक शव उतराता मिला है जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दिलीप कन्नौजिया के रूप में की। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।