निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी थी । विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 156 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 43 मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया । समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने की।