जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध ने बताया कि पछुआ हवा चलने के कारण लोगों का स्किन रुखी हो रही है। बचाव के लिए ज्यादातर पानी पीने की सलाह दी जा रही है। नाक से खुन आने की समस्या से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।