फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर कोर्ट की सख्ती, अधिकारियों को किया तलब

जिले में अवैध अतिक्रमण का मामला उच्च न्यायालय इलाहाबाद तक पहुंच गया। याचिकाकर्ता के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है और तलब कर लिया है। वहीं, अब अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश भी जारी कर दिया है। नौतनवा तहसील क्षेत्र स्थित सोनौली कोतवाली के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के रहने वाले बैजनाथ यादव ने गांव के पास करीब 11 डिस्मिल के खलिहान की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कई बार तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री तक शिकायत की थी। लेकिन, अवैध अतिक्रमण हटवाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते पीड़ित बैजनाथ यादव को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें