सोमवार को संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक सौंपा है। संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बताया कि बीते 10 वर्षों से संविदा कर्मचारियों के रुप में कार्य किया जा रहा है। लेकिन मानदेय न के बराबर मिल रहा है, सरकार से मांगे कि पहले तो संविदा कर्मचारियों को अस्थाई किया जाए और उनके मानदेय को बढ़ाया जाए।