कलक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप उप निबंधक नौतनवा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा की एक महीने पूर्व भी डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन उप निबंधक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उप निबंधक अपने पवार का दुरूपयोग करते हुए व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार कर रहा है।