13 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन एवं जनसभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के कार्यालय पर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फरेंदा विधानसभा प्रभारी राजन शुक्ला ने किया।