फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान का आयोजन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा

रोहित सिंह Updated Sun, 04 Jan 2026 02:33 PM IST

पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर जनपद महराजगंज में रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने लोहिया पार्क में स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। रिक्रूट आरक्षियों व अधिकारियों ने उत्साह से भाग लिया। जनपद के थानों में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार व पार्कों की सफाई की गई तथा बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी ने स्वच्छता को जीवन शैली बताया, जबकि पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर दिया। अभियान जनता से प्लास्टिक उपयोग कम करने की अपील के साथ सम्पन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें