जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत भारीबैसी में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि गांवों में लंबित प्रकरण समयबद्ध तरीके से निस्तारित हों। उन्होंने लंबित योजनाओं को भी अभियान चलाकर पूर्ण करने हेतु निस्तारित करने का निर्देशित किया। मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु कार्यस्थल पर सूचना पट्ट अवश्य लगाएं।