जिले के उपनगर कोल्हुई कस्बे में शनिवार देर रात एक भयावह घटना सामने आई, जब भारत पेट्रोल पंप के ठीक बगल में बाउंड्री के अंदर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा विस्फोट और भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था।