बजट की विशेषताओं पर बात करते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2025-26 का यह बजट हमारे युगदृष्टा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि एमएसएमई निवेश एवं निर्यात को विकास के इंजन की तरह देखता है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, गरीब, युवा, नारी और पिछड़े व मध्यम वर्ग के विकास पर फोकस करता है। कृषि के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत 100 जिलों के लगभग 1.7 करोड़ किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी।