सदर सीएचसी सभागार में टीकाकरण को लेकर बैठक हुई।इस दौरान अधीक्षक डॉ उमेश चंद्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समय से कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। एएनएम उपकेंद्रों पर नियमित टीकाकरण करें। इसकी रिपोर्ट यूविन पोर्टल पर अपलोड करें। दस्तक अभियान में आशाएं घर घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की सूची बनाएं।उनको इलाज के लिए सीएचसी पर लेकर आएं।