उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं के कथित उत्पीड़न और प्रदेशव्यापी चार सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा और महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। काले झंडे और मांगों से जुड़े पोस्टर लेकर अधिवक्ता सिविल कोर्ट से सक्सेना चौक तक पहुंचे।