फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पॉजिटीव केस के बाद कैंप का हुआ आयोजन, कराई गई जांच

बलहीखोर गांव में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) पॉजिटिव केस के बाद निरोधात्मक कार्यवाही कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का अनुश्रवण करने सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह और निचलौल सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र पहुंचे। कैंप में 15 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की जानकारी ली गई, बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, और ब्लड स्लाइड जांच की गई। ग्रामीणों को बुखार और जेई से बचाव के लिए जागरूक किया गया। मौके पर राजकुमार, बीएचडब्ल्यू हरिहर राय, और आशा कार्यकर्ता मनोज देवी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें