फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित योजनाओं के निस्तारण की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी महराजगंज को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर विभिन्न योजनाओं में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि समाज कल्याण विभाग में वृद्धा पेंशन योजना के हजारों आवेदन कई वर्षों से लंबित पड़े हैं, जिससे पात्र बुजुर्गों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें