निचलौल शहर के मैरिज हॉल में विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन (ऐपवा) के बैनर तले गोष्ठी आयोजित हुई। उसके बाद ऐपवा की एक इकाई भी गठित की गई। मुख्य अतिथि एसोशिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि महिलाओं को न्यूनतम 21000 हजार रूपये वेतन पर रोजगार देने, माइक्रोफाइनेश कर्ज माफ करने, 200 यूनिट बिजली मुक्त करने सहित आदि मांगों को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई।