फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नहर के पास खेल रहे भाई-बहन नहर में डूबे

Vikas Kumar Updated Sun, 22 Dec 2024 08:17 PM IST

यूपी के ललितपुर स्थित थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसी में नहर के पास खेल रहे दो मासूम बच्चों के नहर में पैर फिसलाने से डूबने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जखौरा पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जांच में जुटी है। पुलिस ने तत्काल नहर को बंद करा दिया और गोताखोरों को बुलाकर लापता मासूम बच्चों की खोज कर रही है। जानकारी के अनुसार लापता मासूम बच्चें सिरसी निवासी महेंद्र पुत्र भैया लाल बंशकार के दोनों लड़का-लड़की नहर के किनारे खेल रहे थे। इसके बाद से दोनों बच्चे लापता हो गए, जिससे लोग दोनों बच्चों के नहर में गिरने की आशंका जता रहे हैं। लापता दोनों बच्चों के नाम अंजलि उम्र 8 वर्ष व आरुष उम्र 5 वर्ष है। जानकारी मिलते ही पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों की खोजबीन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी, खोज बीन जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें