तालबेहट स्थित जल संस्थान की जिम्मेदार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां पर पांच वर्ष से पेयजल टंकी की सफाई नहीं हुई है तो वहीं परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यही नहीं इसके वाल्व भी गंदगी में सराबोर हैं। ऐसे में पानी की स्वच्छता की स्थिति का अंदाजा शहर ही लगाया जा सकता है। जल संस्थान स्थित पानी टंकी से कस्बा समेत खांदी में विभिन्न मोहल्लों के लगभग 1500 परिवारों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इससे लगभग 7000 की आबादी को पानी दिया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार पानी की सप्लाई देने में मानको की अनदेखी कर रहे हैं। प्रतीक छह माह में पानी की टंकी साफ करने का नियम बनाया गया है लेकिन यहां पर तो 5 वर्ष बाद भी टंकी की सफाई नहीं की गई है टंकी पर सफाई की तिथि अंकित के अनुसार 30 जून 2020 है। ऐसे में सफाई की स्थिति का अंदाजा शाहजी लगाया जा सकता है। यही नहीं परिसर में चारों ओर झाड़ियां व कचरा और गंदगी पड़ी हुई है। पेयजल सप्लाई खोलने के लिए लगाए गए बाल्व तक गंदगी में डूबे हुए हैं। ऐसे में इंदौर जैसी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।