कोतवाली सदर अंतर्गत कचहरी परिसर में तारीख पर आए पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने भाई के साथ पति को पीट दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच केस चल रहा था। उसकी तारीख करने के लिए ही दोनों कोर्ट आए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।