फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: नेशनल मास्टर्स स्विमिंग में अरविंद ने पदक हासिल कर किया जनपद का नाम रोशन

नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में 35 से अधिक आयु वर्ग प्रतिस्पर्धा में अरविंद कुमार ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन 200 मीटर फ्री-स्टाइल में सिल्वर मेडल तथा 100 मीटर फ्री-स्टाइल में ब्रॉंज मेडल जीतकर अपनी व्यक्तिगत क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही टीम इवेंट में अरविंद ने 4×50 मीटर फ्री-स्टाइल रिले स्पर्धा में अपनी टीम के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल चार पदक हासिल कर जनपद व प्रदेश का नाम अरविंद ने पूरे देश में रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों, ग्राम पंचायत निवाहो के ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें