आधे घंटे से अधिक समय तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार के इमरजेंसी वार्ड में घायल होमगार्ड स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। परिजन कमरे में मौजूद चिकिसक को बुलाते रहे। लेकिन वह बाहर नहीं निकला। तब तक होमगार्ड की मौत हो गई। परिजन और अस्पताल स्टाफ ने दरवाजा किसी प्रकार खोला तो चिकित्सक नशे में बिस्तर पर लेटा हुआ मोबाइल चलाता मिला।